मिर्जापुर । बदली कटरा क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक से मंगलवार की दोपहर पौने दो बजे 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर एक युवक दो साथियों के साथ फरार हो गया । बंधन बैंक के ये रुपये एक कंपनी का कर्मचारी बैंक में जमा करने आया था । सूचना पर एएसपी सिटी पहुंचे और जांच शुरू कर दी । लखनऊ की रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बैंक और अन्य संस्थानों का पैसा बैंकों में जमा करती है । कंपनी की टीम में चालक , गार्ड और कस्टोडियन शामिल हैं । मंगलवार को कस्टोडियन एलआईसी रामबाग से 31 लाख , एलआईसी विंध्याचल से 25 लाख और बंधन बैंक से 50 लाख रुपये तीन बैगों में लेकर कैश वैन से दोपहर लगभग पौने दो बजे एक्सिस बैंक पहुंचा । इसी दौरान एक युवक बंधन बैंक के 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया । कुछ देर बाद सूर्यजीत को इसका पता चला तो शोर मचाते हुए वह बैंक के बाहर आया ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें