सोमवार, 31 मई 2021

ममता ने PM मोदी से 20 हजार करोड़ की मदद मांगी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को समुद्री तूफान यास से प्रभावित ओडिशा और पश्चिम बंगाल पहुंचे। उनके दौरे के दौरान राजनीति के दो रंग दिखाई दिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मिजाज में हमेशा की तरह तल्खी और आक्रामकता दिखी। वे PM की ओर से बुलाई गई रिव्यू मीटिंग में भी शामिल नहीं हुईं। वहीं, ओडिशा के CM नवीन पटनायक PM मोदी की बैठक में शामिल हुए और किसी भी तरह की मदद मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम अपने संसाधनों के बलबूते ही राज्य के लोगों की मदद करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES