गुरुवार, 27 मई 2021

शहरों में ऑफलाइन टीका लगवाने के लिए DL और वोटर ID भी मान्य

 मध्य प्रदेश में 18 से 44 साल तक के लोगों को वैक्सीनेशन के लिए राज्य सरकार ने राहत दी है। अब ऑफ लाइन टीका लगवाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर ID को भी मान्य कर दिया गया है। अभी तक आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया था। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।

यह निर्णय बुधवार को देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में विचार किया गया कि 45+ के लिए रिजर्व वैक्सीन का उपयोग 18 से 44 साल आयु के लोगों के लिए किया जाए। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री को एक प्रेजेंटेशन दिया गया, लेकिन इस फिलहाल कोई निर्णय नहीं हो सका। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर बाद में चर्चा की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...