रविवार, 30 मई 2021

COVID मरीजों के लिए राहुल गांधी ने भेजी 10 हजार मेडिकल किट

 अमेठी: 

कोरोना वायरस महामारी के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पृथकवास में रहकर संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों के लिए दवाओं की 10 हजार किट भेजी है. इससे पहले अमेठी के पूर्व सांसद जिले के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर भी भेज चुके हैं. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि मेडिसीन किट में कोरोना उपचार सम्बंधी आवश्यक दवाएं हैं, जो चिकित्सकों के परामर्श के साथ जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जायेंगी.  

सिंघल ने कहा कि अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के लिए भेजी गई 10 हजार गृह पृथकवास उपचार किट जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आ गई है. इन किट की आपूर्ति सेवा सत्याग्रह के तहत की गई है. यह किट चिकित्सकों के परामर्श के अनुरूप जरूरतमंदों को ब्लॉक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों, और ग्राम सभा अध्यक्षों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES