बुधवार, 26 मई 2021

तीन तलाक पीड़िता के निजी फोटो फेसबुक पर किए वायरल

 दादरी । दादरी क्षेत्र के युवक से निकाह करने वाली पीड़िता को पहले उसके पति ने तीन तलाक दिया और किसी वारदात में गिरफ्तार होकर जेल चला गया । अब आरोपी जेल से बाहर आकर पीड़िता से 50 हजार रुपये की मांग करने लगा ।

पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी ने उसके निजी फोटो पीड़िता के नाम से ही फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर वायरल कर दिए । मामले की शिकायत पर दादरी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । वहीं , आरोपी का कहना है कि फोटो उसने नहीं बल्कि युवती ने ही वायरल किए हैं । पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका निकाह वर्ष 2018 में दादरी क्षेत्र के युवक से हुआ था । निकाह के कुछ माह बाद ही पुलिस ने उसे किसी वारदात में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । 

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...