सोमवार, 31 मई 2021

किसानी संघर्ष के समर्थन यूथ इंटक ने किया प्रदर्शन

 जिला रोपड़ की यूथ इंटक के कार्यकर्ताओं ने किसानी संघर्ष के समर्थन और तीनों कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। तीनों कानूनों को रद्द करने की मांग की और किसान मोर्चे में शामिल संगठनों को हर सहयोग देने का आश्वासन दिया। जिला रोपड़ के यूथ इंटक अध्यक्ष सतनाम सिंह ने बताया कि पिछले हफ्ते हमारे संघठन ने प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया था।

इस मौके पर इंटक नेता विनोद राणा, बलबीर सिंह, शमशेर सिंह, कुलदीप सिंह, रणवीर राणा, परमजीत राणा, अशोक शर्मा, मोहनलाल, अशोक अंग्रीश, जसपाल, संजय कुमार, स्वराज, दलजीत राणा, विवेक द्विवेदी, लखविंदर सिंह, गौरव शर्मा, अमित कुमार ने मांग की कि सरकार मजदूरों, मुलाजिमों व किसानों का शोषण बंद करे। सरकारी बड़े अदारों में कर्मचारी विरोधी लाए जा रहे कानूनों को रद्द किया जाए। किसान सड़कों पर हैं। सभी कर्मचारी मजदूर व किसान मिलकर सरकार की मजदूर कर्मचारी किसान विरोधी नीतियों का विरोध कर रहें हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...