सोमवार, 31 मई 2021

सड़क हादसे में टोल कर्मचारी की मौत

 यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से जेपी कंपनी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। इसके बाद परिवार व गांव के दर्जनों लोगों ने रविवार को टोल प्लाजा पर शव रख धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। बाद में अधिकारियों द्वारा आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए और धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES