सोमवार, 31 मई 2021

कोरोना :वुहान की लैब चीन की मिलिट्री से जुड़ी गतिविधियों में भी शामिल थी

 कोरोना वायरस सबसे पहले कहां से आया, इस बात की जांच को लेकर चीन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। एक तरफ ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना चीन की वुहान लैब से ही निकला है और इसके प्राकृतिक तौर पर चमगादड़ों से फैलने के सबूत नहीं हैं। दूसरी ओर अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने तो चीन की मिलिट्री से जुड़ी गतिविधियों में भी वुहान लैब के शामिल होने का दावा किया है।

पोम्पियो का कहना है कि 'मैं यह निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि वे (वुहान लैब) पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से जुड़े कामों में शामिल थे। लैब में मिलिट्री से जुड़ी जो गतिविधियां हो रही थीं उन्हें सिविलियन रिसर्च बताया गया। उन्होंने हमें इसके बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। यहां तक कि उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को भी इस बारे में बताने से इनकार कर दिया था।'

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...