गुरुवार, 27 मई 2021

अर्थव्यवस्था में गिरावट के बावजूद बाजार में तेजी एक बुलबुला: रिजर्व बैंक

 शेयर बाजार की लगातार तेजी को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक ने सावधानी वाली सलाह दी है। इसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी एक बुलबुला है। खासकर तब यह तेजी सही नहीं है, जब इस चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था में 8% की गिरावट का अनुमान है।

अपनी सालाना रिपोर्ट में रिजर्व बैंक ने कहा कि रियल इकोनॉमी की गतिविधियों में रिकवरी की जो संभावनाएं हैं और तनाव वाली संपत्तियों की जो कीमतें हैं, दोनों के बीच काफी बड़ा अंतर है। यह ग्लोबल पॉलिसी की चिंता का मामला है। बीएसई सेंसेक्स ने 15 फरवरी को 52,154 का लेवल छुआ था। अभी यह 50 से 51 हजार के बीच में कारोबार कर रहा है। पिछले साल के 23 मार्च की तुलना में यह 100% ऊपर कारोबार कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...