गुरुवार, 27 मई 2021

सिंगापुर में सांसों के टेस्ट के जरिए कोरोना की पहचान

 कोरोना वायरस की पहचान के लिए सिंगापुर में अब ‘ब्रीथ’ यानी सांसों का टेस्ट किया जाएगा। सरकार ने इसके इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। इसे सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी ने डिजाइन किया है। मलेशिया से जो यात्री सिंगापुर के पश्चिमी हिस्से में स्थित तुआस चेकपोस्ट से प्रवेश करते हैं, सरकार परीक्षण के तौर पर यहां ब्रीथ टेस्ट अनिवार्य करने जा रही है। अगर इस टेस्ट में कोई व्यक्ति पॉजिटिव आता है, तो इसकी पुष्टि के लिए पीसीआर स्वैब टेस्ट किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes