सोमवार, 31 मई 2021

बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बुलाने पर भी दिल्ली नहीं गए

 ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच टकराव कम नहीं हो रहा है। केंद्र ने बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंधोपाध्याय को सोमवार सुबह 10 बजे तक दिल्ली तलब किया था, लेकिन अभी तक अलापन दिल्ली नहीं पहुंचे। वे हावड़ा की नाबन्ना बिल्डिंग पहुंचे। यहां उन्हें कोविड रिलीफ से जुड़ी एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होना था। अब केंद्र सरकार ने अलापन को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभी इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, उन्होंने अलापन का कार्यकाल तीन महीने बढ़ाए जाने पर सफाई जरूर दी। उन्होंने कहा कि किसी का कार्यकाल बढ़ाना उनके हाथ में नहीं है। जब वक्त आएगा तो वे इस मामले पर जवाब देंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES