रविवार, 30 मई 2021

350 कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान कोरोना से मौत

राजस्थान प्रदेश में कोरोना की अलग-अलग लहर के बीच कोविड ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की जिंदगी भी हिचकोले खा रही है। कोरोनाकाल के 15 महीने में अलग-अलग विभाग के 347 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। ये सभी कर्मचारी कोविड ड्यूटी में लगे थे। लेकिन सरकार अपने इन सभी कर्मचारियों की मौत काेरोना से नहीं मान रही।

वजह- डॉक्टर डेथ सर्टिफिकेट में इसे हार्ट अटैक, डायबिटीज या अन्य बीमारी बता रहे हैं। इस कारण सरकार ने कोविड ड्यूटी में कर्मचारी की मौत होने पर 50 लाख रुपए की सहायता का जाे आदेश जारी किया था, उसका क्लेम अब तक सिर्फ 6 कर्मचारियों के परिजनों को ही मिल सका है। 15 माह तक दिन-रात ड्यूटी में लगे इन कर्मचारियों के परिवार को इस समय मदद की सबसे अधिक जरूरत है, लेकिन वेतन कटौती में तत्परता दिखाने वाली सरकार इन्हें अनुग्रह राश देने के नाम पर सिर्फ फाइल सरका रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...