ग्रेटर नोएडा । कोरोना काल में भी ग्रेनो प्राधिकरण विकास से जुड़ी योजनाओं पर काम करने का प्रयास कर रहा है । इसी कड़ी में प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंडों की योजना लांच की है । खास बात यह है कि प्राधिकरण ने योजना से जुड़ी हर जानकारी और नियम व शर्ते वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं । उद्यमी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं । भूखंडों का आवंटन 1 से 10 जुलाई के बीच साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा । प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र ने बताया कि पूर्व में लाई गई ओपन इंडेड योजना में जो उद्यमी आवेदन नहीं कर सके हैं । उनको प्राधिकरण ने एक और मौका दिया है । औद्योगिक भूखंड आवंटन की योजना मंगलवार से आरंभ कर दी गई । इसमें 4000 वर्गमीटर तक के 38 भूखंड तथा 4000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल के 3 भूखंड सेक्टर इकोटेक -10 एवं सेक्टर इकोटेक -11 में आवंटन के लिए उपलब्ध हैं ।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें