रविवार, 30 मई 2021

कोरोना :बीते दिन 1.65 लाख नए केस, 3463 लोगों की मौत

 देश में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। बीते दिन यहां एक लाख 65 हजार 144 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा बीते 47 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 12 अप्रैल को एक लाख 60 हजार 854 केस आए थे।

हालांकि मौत का बढ़ता आंकड़ा अब भी चिंता का सबब बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में 3,463 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान 2 लाख 64 हजार 342 लोगों ने कोरोना को मात भी दी।

मौत के बढ़ते आंकड़ों के बीच बढ़ती रिकवरी ने लोगों की उम्मीद बांध रखी है। बीते कई दिनों से देश में औसतन 2 लाख लोग रोजाना कोरोना से रिकवर हो रहे हैं। पिछले 10 दिन की बात करें, तो देश में 27.40 लाख लोगों ने कोरोना को मात दी। इसी वजह से एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...