सोमवार, 31 मई 2021

अलीगढ़ शराब कांड में अब तक 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड

 अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में मरने वालों का आंकड़ा 83 पहुंच गया है। इस बीच, सोमवार को शासन ने अलीगढ़ के कई प्रशासनिक अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि शासन के पास जिले के कई अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश आई है। अब तक 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है। आगे भी जो अफसर दोषी पाए जाएंगे, उनपर कार्रवाई होगी।

इससे पहले जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश यादव, प्रधान सिपाही अशोक कुमार, निरीक्षक चंद्रप्रकाश यादव, इंस्पेक्टर लोधा अभय कुमार शर्मा और सिपाही रामराज राना को भी सस्पेंड किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES