शनिवार, 24 अप्रैल 2021

विधायक सुरेश श्रीवास्तव का कोरोना से निधन

लखनऊ। राजधानी की पश्चिम विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। और उनका संजय गांधी स्नातकोर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) की राजधानी कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका छोटा बेटा सौरभ भी कोरोना संक्रमित है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। सुरेश श्रीवास्तव कई दिनों से बीमार थे। और घर पर ही इलाज चल रहा था। कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें पीजीआइ के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES