सोमवार, 26 अप्रैल 2021

कोरोना के संक्रमण में आया परिवार भूख से बिलबिलाया

ग्रेटर नोएडा। कोविड-19 के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई लोग तो ऐसे हैं जिनका पूरा परिवार कोरोना संक्रमण की जद में है। लोगों ने अपने आपको होम आइसोलेट किया हुआ है। ऐसे संक्रमित  परिवार भूख से बिलबिला रहे हैं। ग्रेटर नोएडा की वृंदा सिटी सोसाइटी निवासी डीके सिन्हा ने बताया कि एक टावर में रह रहा पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया है। संक्रमित होने के बाद परिवार ने अपने को होम आइसोलेट कर लिया है। पिछले 4 दिनों से परिवार के सभी सदस्य घर में आइसोलेट हैं। उनके सामने खाने पीने की समस्या पैदा हो गई है। डीके सिन्हा इंटरनेट मीडिया पर उनका दर्द बयां करते हुए मैसेज भेजा। साथ ही मददगारो से संक्रमित परिवार की मदद करने का अनुरोध किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...