सोमवार, 26 अप्रैल 2021

विधायक सुरेश श्रीवास्तव की पत्नी का भी निधन

लखनऊ। भाजपा विधायक सुरेश श्रीवास्तव के कोरोना से निधन के 2 दिन बाद ही रविवार को उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव (73) की भी मौत हो गई। अंतिम संस्कार बड़े बेटे शैलेश और परिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में बैकुंठ धाम पर किया गया। उनका छोटा बेटा सौरभ गोमती नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती है। लखनऊ पश्चिम विधायक सुरेश श्रीवास्तव सहित पांच सदस्य जांच में पॉजिटिव आए थे। इसमें विधायक के सहयोगी विजय शुक्ला की मौत कुछ दिन पहले ही बुद्धेश्वर स्थित एक हॉस्पिटल में हो गई थी। फिर विधायक और रविवार को उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी निधन हो गया। सेवक शत्रुघ्न संडीला स्थित अपने गांव चला गया। उसके स्वस्थ होने की जानकारी मिली है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...