शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

निरंजनी अखाड़े के संत की कोरोना से मौत

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के चलते महंत मनीष भारती की मौत हो गई। लगातार तीन दिन मैं कोरोना से तीसरे संत की मौत होने पर अखाड़े में शोक छा गया। हरिद्वार में कोरोना से अब तक अलग-अलग अखाड़ों के कुल 6 संत की मौत हो चुकी है। जबकि 600 से अधिक संत कोरोना संक्रमित हैं। कुंभ में वैशाखी का शाही स्नान संपन्न होने के बाद से अखाड़ों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को अखाड़े के महत राकेश पुरी और बुधवार को महंत लखन गिरी की मौत हो गई थी। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्री महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते तीसरे दिन महंत मनीष भारती ब्रह्मलीन हो गए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...