गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

बसपा नेता समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज

दादरी। फर्जी दस्तावेज के आधार पर 1.52 करोड रुपए की जमीन हड़पने के मामले में न्यायालय के आदेश पर बसपा नेता अयूब मलिक, महबूबअली, सलमान, निजामुद्दीन, नदीम, सेफ और वसीम समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। पुलिस ने बताया कि कटहरा रोड के रामनगर निवासी दिलशाद ने वर्ष 2017 में प्लॉटिंग के लिए जमीन खरीदी थी। आरोपियों ने फर्जी खतौनी दिखाकर पेशगी के रूप में पद 45 लाख ले लिए। इसके बाद 21 दिसंबर 2017 को 50 लाख और दिए। इस तरह 1.5 करोड़ रुपए अयूब मलिक, महबूब मलिक और निजामुद्दीन मलिक को दिए गए। अयूब बसपा से नगरपालिका चेयरमैन के पद के लिए चुनाव लड़ चुका है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...