शनिवार, 6 मार्च 2021

ठगी: महिला समेत दो गिरफ्तार

फर्जी ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाकर बैंकों से क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों का डाटा प्राप्त कर धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंग की एक महिला समेत दो लोगों को मंगलवार को पश्चिमी यूपी एसटीएफ ने आगरा से गिरफ्तार किया है. इस मामले में 26 जनवरी को एसटीएफ ने चार बदमाशों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार लोगों के पास से सात हजार ग्राहकों का डेटा और दो मोबाइल फोन आदि बरामद हुआ है. पश्चिमी यूपी एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि विगत कुछ दिनों से एसटीएफ उत्तर प्रदेश को सूचना मिली रही थी कि विभिन्न बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा प्राप्त कर, धोखाधड़ी से ग्राहकों के ओटीपी प्राप्त करके साइबर ठग करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, एक डायरी, एक स्कॉर्पियो कार, एक होंडा सिटी कार के अलावा 6,59,000 रुपये नगद बरामद किया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES