शनिवार, 13 मार्च 2021

बेगम हामिदा हबीबुल्लाह की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव लियाक़त चौधरी के सेक्टर 15 नयाबांस स्थित कार्यालय पर पूर्व राज्यसभा सांसद एवँ उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री बेगम हामिदा हबीबुल्लाह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। गौतमबुद्धनगर अल्पसंख्यक विभाग के चैयरमेन दानिश सेफी ने बताया कि 102 वर्ष की उम्र में 13 मार्च को 2018 को लखनऊ के कमांड अस्पताल में इंतकाल हुआ था। वह 20 नवंबर 1916 को जन्मीं बेगम हामिदा हबीबुल्लाह जनाब नवाब नाजिर यार जंग बहादुर की बेटी थीं,जंग बहादुर हैदराबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे वही 1965 में राजनीति से जुड़ने के बाद वह बाराबंकी के हैदरगढ़ से कांग्रेस की एमएलए चुनी गईं। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव लियाक़त चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सतेंद्र शर्मा, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा, महानगर महासचिव यतेंद्र शर्मा, सचिव विक्रम चौधरी, सचिव दयाशंकर पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष जीतु शर्मा, प्रियंका,अशरफ़ खान, अरशद खान,अनवार खान, दिलशाद अली, गुलाब अली, नौशाद खान, राजेंद्र अवाना, आदी लोग मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...