शुक्रवार, 12 मार्च 2021

स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक से लूटा मोबाइल

नोएडा। सेक्टर-4 के पास एक स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस में शिकायत की है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित धर्मेंद्र सेक्टर-5 हैरोला में रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे का घर से पैदल इंडस्ट्री में काम के लिए जा रहे थे। मोबाइल पर फोन आने पर बात करने लगे। सेक्टर-4 स्थित यूफ्लेक्स के पास पहुंचने पर पीछे से आए दो बदमाश उनके मोबाइल फोन लूट ले गए। स्कूटी पर कोई नंबर नहीं था। उन्होंने घर पहुंच कर मामले की सूचना डायल-112 कर दी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES