सोमवार, 1 मार्च 2021

सुरेश गुप्ता सहित तीन अन्य फेडरेशन के उपाध्यक्ष नियुक्त

नोएडा। फेडरेशन ऑफ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने अपने कार्यकारिणी के गठन की प्रतिक्रिया शुरू करते हुए चार उपाध्यक्ष मनोनीत किए हैं। इसी कड़ी में पहले फेडरेशन के सचिव रहे सुरेश गुप्ता को पदोन्नत कर उपाध्यक्ष, औद्योगिक क्षेत्र फेज -I बनाया है। सुरेश गुप्ता के अलावा तरुण अनेजा, पहले कोषाध्यक्ष रहे राजेंद्र शुक्ला, राजीव शर्मा व जाने-माने बिल्डर अनिल शाह को भी उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इनके अलावा वीरेंद्र गर्ग को फेडरेशन का सह कोषाध्यक्ष नियुक्त कर आशा जताई है कि नई कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारी उद्यमियों व औद्योगिक विकास  में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे और विभिन्न विभागों के सामंजस्य बनाते हुए उद्यमी भाइयों के हित में कार्य करते रहेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...