सुल्तानपुर। कस्बे में ठेला लगाने वाल युवक ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। गंभीर हालत में बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने पोक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गणेशपुर कैथौली गांव निवासी मोहम्मद आरिफ किराए के मकान में रहकर पास में ही फल व जूस की दुकान चलाता है। गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे 4 साल की बच्ची उसकी दुकान पर दूध लेने गई थी। उसी दौरान आमिर उसे फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। घर जाकर मासूम ने आपबीती मां को बताई। हद की बात यह कि आरोपित भी पीछे-पीछे उसके घर पहुंच गया। और पीड़िता की मां से माफी मांगने लगा। खून से लथपथ मासूम को सज्जन लेकर थाने पहुंचे, जहां से उसे अस्पताल भेज दिया गया। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को जब आरोपित न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। तब मासूम से अमानवीय कृत्य को लेकर नाराज अधिवक्ताओं ने कोर्ट के बाहर मैदान में उसकी जमकर पिटाई की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें