शुक्रवार, 29 जनवरी 2021

राकेश टिकैत की संपत्ति

 साल 2014 के लोक सभा चुनाव में राकेश टिकैत द्वारा दिए गए शपथपत्र के अनुसार, उनकी संपत्ति की कीमत 4,25,18,038 थी. इसके अलावा राकेश टिकैत के शपथपत्र के मुताबिक, उस समय उनके पास 10 लाख रुपये कैश था.

दो बार चुनाव लड़ चुके हैं राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने पहली बार साल 2007 में मुजफ्फरनगर की खतौली विधान सभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी हार हो गई थी. इसके बाद राकेश टिकैत ने साल 2014 में अमरोहा जिले से राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर लोक सभा चुनाव लड़ा था. लेकिन वो चुनाव नहीं जीत पाए.

राकेश टिकैत का परिवार

राकेश टिकैत के बड़े भाई नरेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. राकेश टिकैत खुद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता हैं. राकेश टिकैत के छोटे भाई सुरेंद्र टिकैत मेरठ की एक शुगर मिल में मैनेजर हैं. वहीं सबसे छोटे भाई नरेंद्र टिकैत खेती करते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES