गढ़मुक्तेश्वर। उधार में दी रकम वापस लौटने के बहाने एक युवक पर चाकू से हमला कर दोनों आंखें फोड़ दी गई। वहीं आरोपी युवक को मृत समझकर खेतों में फेंक कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़ित ने एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार गढ़ नगर के मोहल्ला सेगेवाल निवासी रोहित ने बताया कि आरोपी ने कई माह पहले उससे 55 हज़ार रूपये उधार लिए थे। जब रुपयों की जरूरत पड़ी तो उसने आरोपी से तगादा किया। बृहस्पतिवार देर शाम आरोपी ने फोन कर गांव गढ़वाली वाले रास्ते पर बुलाया और अपने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़ित की आंखें फोड़ दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें