गुरुवार, 5 नवंबर 2020

सेक्टर-27: गंदे पानी की सप्लाई 

नोएडा। सेक्टर- 27 में पिछले कुछ महीने से प्राधिकरण का जलापूर्ति विभाग गंदे पानी की सप्लाई कर रहा है। जो बिल्कुल भी पीने लायक नहीं है। कई बारिश की शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों को करने के बावजूद किसी ने भी एक तरफ ध्यान नहीं दिया है। सेक्टर 27 के निवासियों के अनुसार पिछले करीब डेढ़ साल से पीले रंग का पानी सप्लाई किया जा रहा है। जो सेहत के लिए हानिकारक है। कई बार पानी की फोटो यहां तक की वीडियो तक बनाकर प्राधिकरण को भेजी है। लेकिन प्राधिकरण को केवल शुल्क लेना आता है। निवासियों का कहना है कि अगर साफ पानी की सप्लाई नहीं की जाती है। तो वे पानी का चार्ज देना बंद कर देंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES