रविवार, 1 नवंबर 2020

पैगंबर का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे : नदवी

लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष व नदवा प्रमुख मौलाना सैयद मोहम्मद राबे हसनी नदवी ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर फ्रांस के राष्ट्रपति की टिप्पणी पर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संयुक्त संघ राष्ट्रीय संघ से मामले का संज्ञान लेने की मांग की। मौलाना ने कहा कि फ़्रांस से अपमानजनक स्केच का हालिया प्रकाशन काफी चौंकाने वाला है। कोई भी मुस्लिम अपने पैगंबर का अपमान को बर्दाश्त नहीं कर सकता। यहां तक कि मामूली अपमान भी नहीं। उन्होंने कहा कि पैगंबर सल्ल हमें अपनी जान, माता-पिता और अपने बच्चों से ज्यादा प्रिय है। मुलाना ने कहा कि मुसलमान इस्लाम और अपने प्यारे नबी के लिए बड़े से बड़ा बलिदान देने के लिए हमेशा तैयार रहता है। और वह इस बलिदान को अपने लिए गर्व और मोक्ष का जरिया मानता है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...