मऊ। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी और मुन्ना सिंह हत्याकांड में विधायक के साथ आरोपी बने त्रिदेव ग्रुप के मालिक माफिया उमेश सिंह का का साढ़े 25 लाख का कोयला पुलिस ने शुक्रवार को जब्त कर लिया। 23 अक्टूबर को डीएम के आदेश पर पुलिस ने इंदारा स्थित उमेश का कोल डिपो जब्त कर लिया था। उसकी कीमत 10 लाख 36 हजार के करीब है। कोल डिपो में मौजूद 25 लाख 50 हजार का 300 टन कोयला भी पुलिस ने शुक्रवार को जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक सुनील घुले ने बताया कि ठेकेदार अजय उर्फ मुन्ना सिंह की हत्या 29 अगस्त 2009 को गाजीपुर तिराहे पर की गई थी। इसमें विधायक मुख्तार अंसारी के साथ त्रिदेव कंस्ट्रक्शन और कोल डिपो के मालिक कोयला माफिया उमेश सिंह को नामजद किया गया था।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें