रविवार, 29 नवंबर 2020

उज्जैन के कानाखेड़ी में युवक की हत्या

उज्जैन। झारड़ा थाना क्षेत्र के कानाखेड़ी निवासी रमेश पिता भैरूलाल (23) की खून से लथपथ लाश गांव के बाहर श्मशान के पास मिली। वह बुधवार को गुजरात से काम करके लौटा था। एसडीओपी आरके राय ने बताया कि रमेश दो हफ्ते पहले गुजरात मजदूरी करने गया था। बुधवार को वह घर लौटा था। अगले दिन उसका बड़ा भाई चंदर सिंह गांव से बाहर मजदूरी करने गया। शाम को लौटा तो रमेश घर पर नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि वह तो सुबह से निकला है। जब अंधेरा होने लगा तो चंदर ने उसे खोजना शुरू किया। इसी बीच किसी ने उसे बताया कि रमेश गांव के बाहर श्मशान पर बेहोश पड़ा है। इस बात की खबर फैलते ही गांव वालों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। रमेश को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के करीब 300 गज की दूरी पर पुलिस को एक शर्ट मिली है, जिस पर खून के धब्बे लगे हैं। पुलिस को आशंका है कि यह शर्ट हत्यारे की हो सकती है।


 



कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...