रविवार, 29 नवंबर 2020

भाई ने बहन को मौत के घाट उतारा : प्रेम संबंध

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में एक युवक ने अपनी सगी बहन की फावड़े से काटकर उसकी हत्‍या कर दी। युवती का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक से था, जिसे लेकर युवती का भाई काफी नाराज था। देर रात युवक से संबंध को लेकर भाई-बहन में कहासुनी हुई, जिसके बाद भाई ने फावड़े से वार कर बहन को मौत की नींद सुला दिया। वारदात के बाद हत्यारोपी युवक ने खुद ही पुलिस को फोन कर इसकी सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मृतक युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES