गुरुवार, 5 नवंबर 2020

बाबरी विध्वंस मामले में फैसला सुनाने वाले पूर्व जज की सुरक्षा बढ़ाने से इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला सुनाने सेनानिवृत्त विशेष जज एसके यादव की सुरक्षा बढ़ाने से सोमवार को इंकार कर दिया है। इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेताओं एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। सेनानिवृत्ति हो चुके जज एसके यादव ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन बेहद संवेदनशील मामले का फैसला सुनाने के चलते सुरक्षा बरकरार रखने के लिए खुद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिन नवीन सिन्हा और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने उनकी याचिका खारिज कर दी। पीठ ने कहा कि सेनानिवृत्ति के बाद लगातार सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जा सकती है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES