बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

विकास के साथियों के नौ शस्त्र लाइसेंस निरस्त





                                                     बिकरू कांड 

कानपुर। बिकरू कांड के मुख्य अभियुक्त विकास दुबे से जुड़े लोगों पर प्रशासन की सख्ती जारी है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने 7 लोगों के 9 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए। एडीएम सिटी अटल कुमार की रिपोर्ट पर बिकरू निवासी दीपक दुबे, श्री कांत शुक्ल, रमेश चंद्र त्रिवेदी, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार के 1-1 और मदारीपुरवा निवासी सूरज सिंह व आशुतोष उर्फ़ शिव त्रिपाठी के दो-दो लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। बिकरू कांड के बाद पुलिस और खुफिया विभाग ने मिलकर बिक्री और आसपास के गांव के शस्त्र लाइसेंस धारकों की सूची तैयार की थी। इससे विकास दूबे के समर्थकों के लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं। 

 

 



 



कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...