नोएडा। सेक्टर-18 में नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ रविवार को प्राधिकरण और यातायात पुलिस ने मिलकर अभियान चलाया 38 वाहनों को क्रेन से उठाकर पास ही बने केंद्र पर ले जाया गया। वाहन मालिकों के पहुंचने पर 400-400 का चालान किया। वहीं 42 वाहन स्वामियों के तुरंत मौके पर पहुंचने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। प्राधिकरण के महाप्रबंधक राजीव त्यागी ने बताया कि सेक्टर-18 में वाहनों की अधिकता के कारण बाजार में ग्राहकों ने जाना बंद कर दिया था। दुकानदार परेशान होने लगे थे। इसे देखते हुए बाजार में नो पार्किंग जोन बनाए गए हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को नो पार्किंग जोन में खड़े 38 वाहनों को क्रेन से उठाया गया। बाद में मौके पर पहुंची वाहन स्वामियों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए त्योहारों पर दुकानों दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें