बुधवार, 28 अक्टूबर 2020

हापुड़ : सांसद के भाई के घर व दूध प्लांट पर भी छापा





हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर बुधवार को बिजनौर से वर्तमान सांसद मलूक नगर के भाई जगबीर नगर के घर व दूध प्लांटों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। देर शाम तक टीम बंद परिसर में दस्तावेजों को खंगालती रही। सुरक्षा के लिए टीम के साथ भरी पीएससी बल मौजूद रहा। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। जगबीर नगर बसपा सरकार में पूर्व राज्य मंत्री लखीराम नगर व बिजनौर से वर्तमान सांसद मलूक नगर के भाई हैं। जगबीर का कुचेसर रोड चौपला पर आवास है। साथ ही दूध प्लांट भी है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे आयकर विभाग की टीम 12 से अधिक गाड़ियों में सवार होकर उनके आवास पहुंचे। स्थानीय पुलिस को भी इसकी भनक तक नहीं थी। इस दौरान टीम के साथ मौजूद पीएसी बल के जवानों ने घर व प्लांट की घेराबंदी कर ली। किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई। बड़ी संख्या में अधिकारियों को देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। 

 

 



 



कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES