गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020

भारतीय नौसेना के लिए अमेरिका ने दिए ऐफ-18 विमानों का प्रस्ताव





नई दिल्ली। भारत के साथ रिश्तो को और मजबूती देने के लिए अमेरिका ने भारतीय नौसेना की जरूरतों के लिए एफ-18 नोसैनिकयुद्धक विमान देने का प्रस्ताव किया है। अमेरिका ने यह प्रस्ताव मंगलवार को संपन्न टू प्लस टू वार्ता के दौरान दिया  भारतीय नौसेना ने कुछ साल पहले आईएनएस विक्रमादित्य और निर्माणाधीन स्वदेशी विमान वाहक पोत के लिए 57 सैनिक युद्ध विमान की खरीद की इच्छा व्यक्त की थी।


अमेरिकी सरकार ने भारतीय नौसेना को ऐफ अट्ठारह युद्धक विमानों के साथ-साथ मानवरहित विमान 'सी गार्जियन' भी देने का प्रस्ताव किया है। साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों को भी कई अन्य प्रणालियों देने की पेशकश की है। फ़िलहालनौसेना अपनी वर्तमान और भविस्य की जरूरतों के मद्देनजर एफ अट्ठारह और राफेल नोसैनिक विमानों का मूल्यांकन कर रही है। क्योंकि उसके वर्तमान युद्धक विमानों के जल्दी बड़े से बाहर होने की संभावना है। हालांकि वर्षों में भारतीय नौसेना के लिए बड़ी संख्या में अमेरिकी उपकरण खरीदे गए हैं। 

 

 



 



कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...