बुधवार, 23 सितंबर 2020

ताइवान ने चेताया उकसाने की कोशिश ना करें चीन

चीन की धमकियों के आगे ताइवान झुकने को तैयार नहीं। ताइवान ने स्पष्ट कर दिया है कि उसकी सेना के पास आत्मरक्षा और जवाबी हमला करने का अधिकार है। ऐसे में चीनी सेना उसे उकसाने की कोशिश ना करें।


पिछले हफ्ते चीनी लड़ाकू विमानों ने कई बार ताइवान की खाड़ी में मध्य रेखा को पार किया, जिसे काफी संवेदनशील माना जाता है। दोनों देशों के लड़ाकू विमान आमतौर पर इस रेखा को पार नहीं करते। हालांकि इसे लेकर आपस में कोई संधि नहीं है तब ताइवान में चीनी विमानों को खदेड़ दिया था। ताइवान का ताजा बयान इसी चीनी खतरे के संदर्भ में आया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस साल दुश्मनों के युद्ध पोतों और लड़ाकू विमानों की ओर से हमारे लिए गंभीर खतरा पैदा किया गया। ताइवान टकराव नहीं चाहता, लेकिन आत्मरक्षा और जवाबी हमले का अधिकार रखता है। ताइवान ना किसी को   उकसा ता है ना किसी से डरता है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...