शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

देश में कोरोना पॉजिटिव 58 लाख के पार, 24 घंटे में 1141 मौतें

भारत में कोरोना वायरस के मामले 58 लाख के पार हो गए हैं. वहीं, 47 लाख से ज्यादा लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. कोरोना के मामले में दुनिया भर में दूसरे स्थान पर काबिज भारत में इस संक्रमण से अब तक 92 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि पहले स्थान पर काबिज अमेरिका में कोरोना से 2 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. भारत में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 81.74 प्रतिशत है. वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86,052 नए मामले सामने आए, जबकि 1141 लोगों की मौत हो गई.


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...