दादरी : दादरी की पुरानी तहसील परिसर के गोदाम में बुधवार को अचानक आग लग गई। तहसील परिसर में ऊंची लपटें देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। तहसील के कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने मिट्टी व पानी डाल कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उल्लेखनीय है कि करीब दो वर्ष पहले दादरी तहसील परिसर में नई इमारत बनने के बाद पुरानी इमारत खाली पड़ी है। पुरानी इमारत के कुछ कमरों में टूटी कुर्सियां व अन्य कबाड़ भरा है। बुधवार दोपहर अचानक कबाड़ में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख नए परिसर में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। कोई अनहोनी घटना न हो, नई इमारत के पास पार्किंग में खड़े वाहनों के चालक उनकी और दौड़े। तहसील कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व तहसील में मौजूद लोगों ने मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया। दादरी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता चाणक्य भाटी ने बताया कि पुरानी इमारत जर्जर हो चुकी है। सार्वजनिक निर्माण विभाग इसे खंडहर घोषित कर इसे गिराने की संस्तुति कर चुका है। बार एसोसिएशन भी कई बार इस इमारत को गिराकर पार्किंग बनाने की मांग कर चुकी है। विभाग को इस जर्जर इमारत को गिराना चाहिए, अन्यथा किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें