गुरुवार, 9 जुलाई 2020

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कराना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

रोज 7 हजार लोगों को मिलेगी अनुमति


श्री वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर सीईओ रमेश कुमार ने कहा कि दर्शन को लेकर तैयारी चल रही है, लेकिन तारीखों को लेकर अंतिम फैसला अथॉरिटी को ही करना है। स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए एसओपी लगभग तैयार हो चुकी है। इस बार दर्शन की प्रक्रिया में बदलाव होगा। भीड़ को काबू रखने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन के लिए दर्शन से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों का कटरा ट्रेक एंट्री प्वाइंट और भवन के पास स्क्रीनिंग होगी। मास्क पहनने या चेहरे को ढकने जरूरी होगा। जगह-जगह सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...