मंगलवार, 7 जुलाई 2020

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 28,636

उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 28,636 हो गई है। सोमवार को 929 नए केस बढ़े। हालांकि रिकवरी रेट में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोनभद्र में सबसे ज्यादा 95 फीसद और ललितपुर में सबसे कम 14 प्रतिशत रोगी स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश के 61 जिलों में कोरोना के 60 प्रतिशत से अधिक मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें से 43 जिलों में 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं, सिर्फ 14 जिलों में रिकवरी रेट 60 प्रतिशत के नीचे है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes