गुरुवार, 9 जुलाई 2020

इंदौर में रविवार को टाेटल लॉकडाउन की तैयारी

इंदौर. शहर समेत प्रदेश में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए इंदौर प्रशासन एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर चुका है। हालांकि, यह लाॅकडाउन सिर्फ रविवार को ही रहेगा। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दवाइयों और अस्पताल को खोलने की मंजूरी है। दूध की डिलीवरी भी केवल सुबह होगी। इसके अलावा, मेडिकल इमरजेंसी और बीमारियों से संबंधित मरीजों की आवाजाही पर छूट है। अन्य सभी तरह की आवाजाही और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान यदि कोई बहाना बनाकर बाहर निकला तो उसे पकड़कर अस्थाई जेल में भेज दिया जाएगा


कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि यह देखने में आया है कि रविवार को बहुत ज्यादा कानून का उल्लंघन हो रहा है। इस कारण जनता के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। गृहमंत्री के साथ बैठक में यह तय किया गया था कि रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इसी कड़ी में हम इंदौर में भी रविवार को कर्फ्यू लगाने जा रहे हैं। अति आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर कोई भी व्यक्ति यदि घर से बाहर निकला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...