रविवार, 5 जुलाई 2020

हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव

हरियाणा में कोरोना का कहर लगातार जारी है। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे व हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह को भी कोरोना हो गया। उन्होंने खुद वीडियो जारी कर इसकी पुष्टि की है। सांसद बृजेंद्र सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। इसके चलते शुक्रवार को उन्होंने अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। इसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। 


बृजेंद्र सिंह ने एक दिन पहले सैंपल देने के बाद एक वीडियो जारी किया था। फिर शनिवार को पॉजिटिव आने के बाद भी एक वीडियो जारी किया। उसमें उन्होंने कहा- मैं उन साथियों को सूचित करना चाहता हूं जो बुधवार को हिसार में मिले थे। कृपया करके तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें, किसी भी प्रकार का लक्षण है तो तत्काल कोरोना टेस्ट करवाएं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...