बुधवार, 1 जुलाई 2020

दुनिया में अब तक 5.13 लाख लोगों की मौत

दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 5 लाख 84 हजार 16 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अब तक 57 लाख 94 हजार 597 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 13 हजार 861 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, अमेरिका के कुछ राज्यों में फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने मंगलवार को कहा कि लोग अगर लापरवाही करते रहे तो जल्द ही यहां हर दिन 1 लाख तक मामले सामने आएंगे।


डॉ. फौसी ने कहा- फिलहाल हर दिन 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महामारी अभी तक हमारे बीच से खत्म नहीं हुई है। संक्रमण के मामले बढ़ते देख अमेरिका के कैलिफोर्निया, टेक्सास जैसे 16 राज्यों को दोबारा खोले जाने की योजना को कैंसिल कर दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES