शुक्रवार, 10 जुलाई 2020

देश में हर 10 लाख की आबादी में 578 संक्रमित मिल रहे

कोरोना से जुड़ी एक साथ दो खबरें सामने आईं। इसमें एक बुरी खबर है और एक अच्छी। अच्छी खबर यह कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा 5 लाख के पार हो गया। मतलब अभी तक जितने लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से 62% से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। राहत की बात है कि यह रफ्तार लगातार बढ़ रही है। 


बुरी खबर यह कि देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 8 लाख के पार हो गया। इस बार महज 4 दिनों में ही मरीजों की संख्या 7 लाख से बढ़कर 8 लाख हो गई। अब हर 10 लाख की आबादी में 578 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। 16 मरीजों की मौत हो रही है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...