गुरुवार, 9 जुलाई 2020

अमेरिका: मिसीसिपी राज्य में 26 विधायक संक्रमित

अमेरिका के मिसीसिपी राज्य में 26 विधायक और 10 दूसरे लोग संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अफसर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। नए मामले सामने आने के बाद राज्य के गवर्नर ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। 174 सदस्यों वाले मिसीसिपी राज्य के लेजिस्लेटिव असेंबली का सालाना सत्र 1 जुलाई को खत्म हुआ है। सत्र के दौरान कई विधायक बिना मास्क के और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते नजर आए थे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes