गुरुवार, 9 जुलाई 2020

अमेरिका में एक ही दिन में 60 हजार नए मामले सामने आए

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 21 लाख 62 हजार 680 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 70 लाख 29 हजार 521 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 47 हजार 321 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में बुधवार को एक ही दिन में 60 हजार नए मामले सामने आए। यह दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने के मुताबिक, बीते हफ्ते से अमेरिका के 35 राज्यों में नए मामले बढ़ रहे हैं। 


संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद व्हाइट हाउस देश के स्कूलों को दोबारा खोलने का दबाव डाल रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि स्कूल नहीं खुलने पर उन्हें दी जाने वाली फंडिंग में कटौती की जाएगी। उन्होंने स्कूलों से जुड़े सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की गाइडलाइन्स पर भी सवाल उठाए। वहीं, उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि हम सुरक्षित तरीके से स्कूल दोबारा खोल सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...