गुरुवार, 9 जुलाई 2020

24 घंटे में रिकॉर्ड 25559 मरीज बढ़े

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 69 हजार 52 हो गई है। बुधवार को रिकॉर्ड 25 हजार 559 मामले सामने आए। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, दिल्ली में रिकवरी रेट 74.57% से ज्यादा हो गया है। राज्य में 1 लाख 4 हजार 864 केस हैं। इनमें से 78 हजार 199 मरीज ठीक हो गए हैं।


उधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि गुरुवार शाम 5 बजे से राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन लागू हो जाएगा। फिलहाल यह सिर्फ 7 दिन के लिए होगा। यदि जरूरत पड़ती है तो इसे और बढ़ाया जा सकता है। मध्यप्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा कि अब रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में टोटल लॉकडाउन रहेगा। दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों से प्रदेश की परिस्थिति बदल रही है। प्रदेश में आने-जाने वाले लोगों की बॉर्डर पर जांच होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES