गुरुवार, 11 जून 2020

राजस्थान में कर्फ्यू की अफवाह फैली

राजस्थान सरकार ने बुधवार को राज्य की सीमाओं पर आवाजाही में सख्ती करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ गई कि राज्य में कर्फ्यू लगने वाला है। इसका असर ये हुआ कि गुटखा लेने वालों ने सोशल डिस्टेंसिंग भुलाकर दुकानों पर भीड़ लगा दी। दुकानदारों ने भी ब्लैकमार्केटिंग शुरू कर दी।


कई जिलों में ये स्थिति देखी गई कि गुटखे का 130 रुपए का पैकेट 300 रुपए में और 215 रुपए पैकेट 450 रुपए में बिका। दोपहर तक आधे से ज्यादा दुकानदारों का स्टॉक खत्म हो गया और उन्होंने दुकानें बंद कर दीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES